फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, प्लाईवुड फैक्ट्री में करता था काम

दो दिन पहले ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी कामाख्या सैनी के रूप में हुई है, जो यमुनानगर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत था। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को शवगृह में रखवा दिया गया था। बाद में मृतक की पहचान कामाख्या सैनी के रूप में हुई। मृतक के बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता 6 मई को फैक्ट्री से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान उनके पिता के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार कामाख्या सैनी अपने पीछे पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें