फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर के गांव रामपुर गेढ़ा में बौद्ध मठ अरण्य संघराम बुद्ध विहार के पहला कल्याण मित्र गृह का उद्घाटन

गांव रामपुर गेढ़ा में बौद्ध मठ अरण्य संघराम बुद्ध विहार के पहला कल्याण मित्र गृह का उद्घाटन किया गया। अजान केबली ने कहा कि बौद्ध विहार का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रसार करना है। यहां जो भी आयेगा वो अपने मन की शांति का स्थापना कर सकता है। बौद्ध भिक्षुओं की वन्य परंपरा के अनुसार किसी धर्म ,समुदाय व संप्रदाय को हराना नहीं है। भिक्षुओं के पास ऐसी प्राचीन शिक्षा उपलब्ध है जिसके द्वारा हमारा मन शुद्ध हो सके। यह शिक्षा प्रणाली है। इसे शिक्षा प्रणाली की तरह देखा जाए। जो लोग चाहते हैं कि अपने मन को शांत करें, सकारात्मक रहें, बौद्ध शिक्षा के माध्यम से कर सकते हैं। बौद्ध शिक्षा के माध्यम से चित का परिवर्तन होना है।मानव का परिवर्तन नहीं होता है। अजान केबली ने कहा कि शिवालिक क्षेत्र में बौद्ध विहार की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों सहित आसपास के लोगों के मन व चित्त का शांत करना है। बुद्ध विहार से मानव जीवन में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बावजूद मन विचलित न हो। शिवालिक की पहाड़ियां पावन जगह है। दो हजार साल पहले यहां इस प्रकार के बौद्ध विहार रहे होंगे। जिसके अवशेष यहां से तीन किलोमीटर दूर मिले हैं। थाईलैंड के लोगों में भारत को लेकर कृतज्ञता का भाव है। क्योंकि भारत ही बौद्ध धर्म की शिक्षा की जननी रही है। दोनों देशों की संस्कृति में आपसी सामंजस्य है। अरण्य संघराम बुद्ध विहार पहला कल्याण मित्र गृह के उद्घाटन पर इंग्लैंड, जर्मन, नेपाल, भारत, थाईलैंड सहित अनेक देशों व भारत के अलग-अलग जगहों से साधक पहुंचे हैं। मठ में छह से सात साधन पूजा अर्चना करेंगे। बौद्ध परंपरा के भिक्षु भारत भूमि में आने के लिए तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें