भारतीय किसान संघ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को कमानी चौक से लेकर भाई कन्हैया साहिब चौक तक पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली फिर पुतला फूंका गया। भाकिसं के महामंत्री रामबीर सिंह ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक बन गया है। ये जो नरसंहार पहलगाम में किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। वहां लोगों की जाति पूछ कर उनकी इतनी निर्मम हत्या कर की गई, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब बहुत हो चुका अब पाकिस्तान को केंद्र सरकार की तरफ से सबक सिखाना चाहिए। वहीं, जिला मंत्री विकास राणा ने कहा कि पाकिस्तान के पापों का घड़ा भर चुका है। अब उसे उसके किए की सजा देने का वक्त आ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश कनालसी, रतन सिंह देवधर, मोहकम सिंह, राजकुमार खजूरी, सुशील कुमार, हरमन सिंह जिला युवा प्रमुख, कंवरपाल, मंजीत राणा, विजय पाल, मोहन सिंह, दीपक राणा, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।