फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हाथियों के झुंड ने अराइयांवाला के खेतों में मचाया उत्पात, गन्ने की फसल व पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

नवीन दलाल Updated Sun, 06 Jul 2025 01:28 PM IST

कलेसर जंगल से निकल कर हाथियों के झुंड ने गांव अराइयांवाला के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने गन्ने की फसल व पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि जंगल में हाथियों के लिए खाने व स्वच्छ जल की सुविधा है, लेकिन जब गर्मी बढ़ जाती है तो इसका असर वन्य प्राणी जीवों पर भी पड़ने लगता है। ऐसे में वे जंगल से निकल कर आबादी की तरफ रुख करने लगते हैं। शनिवार रात कुछ ऐसा ही हुआ, हाथिय का एक झुंड आबादी की तरफ आ गया और खेतों में घुस कर तबाही मचाई। लगभग दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल और सैंकड़ों पेड़ों को निशाना बनाया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग कलेसर को दी। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग कलेसर ब्लॉक इंचार्ज सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मौका पर किसानों को रात के समय एहतियात बरतने की सलाह दी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार जंगली जानवर जंगल से निकलकर साथ लगते खेतों में जमकर तबाही मचा चुके हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे वन्य प्राणी रक्षक ब्लॉक इंचार्ज सुमित कुमार ने ग्रामीणों को रात के समय एहतियात बरतने, जैसे की रात के समय आग जलाना, पटाखे बजाना, लाइट का प्रबंध करना, शोर मचाना आदि करने की सलाह दी है। इससे जंगली हाथी खेतों की तरफ रुख नहीं करेंगे और डरकर जंगल की तरफ चले जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें