फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या की घटना के विरोध में प्रतापनगर में विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध स्वरूप पाकिस्तान के पुतले को जूतों से मारा गया और सड़क पर पुतला रखकर उसका दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में जो आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतारा है। वह बहुत ही शर्मनाक और कायराना हरकत है। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अंबाला मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महिपाल रोहिल्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप नगर अमित कुमार देवधर, सुमेर चंद वालिया,अमित धीमान,सरपंच भूड़कला अमित कुमार,सरपंच अराईयांवाला सचिन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें