फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: आईटीआई में गार्ड की ड्यूटी कर रहा हेड कांस्टेबल नशे की हालत में मिला

यमुनानगर में आईटीआई स्थित EVM के स्ट्रॉन्ग रूम में ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नशे की हालत में मिला है। इतना ही नहीं स्ट्रॉन्ग रूम के साथ सटे उसके कमरा नंबर 12 में से देसी शराब की 30 से ज्यादा खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। कमरे में रखे दो गिलास में 100 से ज्यादा जली हुई बीड़ियां मिली हैं। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना से एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशे में धुत्त हेड कॉन्स्टेबल को पकड़कर मेडिकल के लिए अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल कमल नैन जनवरी माह से यहां पर तैनात था। हेड कॉन्स्टेबल ने नशे की हालत में कहा कि वह मालटा पीता है और पहले ब्लैक डॉग पिया करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें