फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: भाटली स्थित स्वयंभू प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर होगा हवन व भंडारा

भाटली स्थित स्वयंभू प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है, जो धरती से स्वतः प्रकट हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और समय-समय पर इसका जीर्णोद्धार कराया जाता रहा है। प्राचीन कथाओं के अनुसार एक किसान को खेत जोतते समय यहां शिवलिंग के दर्शन हुए थे। इसके बाद गांववासियों ने मिलकर इस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया। उन्होंने बताया कि सावन माह, महाशिवरात्रि और श्रावणी सोमवार को यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। पंडित शास्त्री ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन है और जो कि साढ़े पांच हजार साल पुराना मंदिर है, यहां पर पांडव आए थे जिन्होंने यहां पर बह रही राक्षी नदी से सुबह के समय जलाभिषेक किया था और यहां पर मौजूद वट वृक्ष के नीचे विश्राम किया था। यह स्थान पहले सिंधुवन क्षेत्र के नाम से जाना जाता था, जो प्राचीन काल में धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता था। यहां पर स्थापित शिवलिंग ज्योति से प्रकट हुआ था जब पांडवों को भगवान शिव ने विजय का वरदान दिया था और अंतर्ध्यान हुए तो उनकी ज्योति से शिला बन गई थी। मंदिर परिसर में नियमित रूप से रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भंडारे का आयोजन होता है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। प्रशासन और स्थानीय समिति मिलकर मंदिर के विकास और सुविधाओं के विस्तार के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें