फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा राजकीय आईटीआई में गीता जयंती समारोह का आयोजन

राजकीय आईटीआई यमुनानगर में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती समारोह बड़े उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन-यज्ञ से हुई, जिसकी अग्नि प्रज्वलन का शुभ कार्य हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। हवन में आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान, मिशन के संस्थापक डॉ. प्रकाश मिश्रा, संजय नरवाल, रमेश सैनी, अजाइब सिंह, गुरमेज़ सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर उठा। छात्रों की प्रदर्शनी बनी कार्यक्रम की विशेष आकर्षण आईटीआई के छात्रों द्वारा लगाई गई तकनीकी व रचनात्मक प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान खींचा। ड्राफ्टमैन सिविल ट्रेड ने आईटीआई की पूरी इमारत का विस्तृत नक्शा तैयार कर प्रदर्शित किया, जो उनकी तकनीकी समझ को दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें