फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी, 1 मई से नगरपालिका कर्मी भी बंद करेंगे काम

हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल अब और तेज हो गई है। राज्य कमेटी के फैसले के बाद फायर कर्मचारियों की हड़ताल को 5 मई तक बढ़ा दिया गया है, जबकि भूख हड़ताल भी लगातार जारी है। वहीं, कर्मचारियों के समर्थन में 1 मई से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी मुख्य व उप-दमकल केंद्रों के कर्मचारी पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार को हड़ताल के 23वें दिन और भूख हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। कर्मचारी फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों रणवीर सिंह और भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करने और पे-रोल व कौशल निगम के कर्मचारियों को नियमित पदों पर समायोजित कर समान काम समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत और ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों को विशेष अवकाश देने की भी मांग उठाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें