जगाधरी के व्यासपुर रोड पर मंगलवार को डंपर के पिछले दो टायरों में अचानक आग लग गई। चालक चंचलदीप व कंडक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से कंक्रीट लेकर रादौर जा रहे थे। चाहड़ो गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होने लगी तो ड्राइवर ने शीशे में देखा कि टायरों में आग लगी है तो तुरंत गाड़ी को किनारे कर दमकल केंद्र में सुचना दी गई जिस पर दमकल कर्मचारियों ने 10 मिनट में आग पर काबू पाया। चालक व कंडक्टर ने डंपर को रोका और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि सुबह तक रेलवे ओवरब्रिज पर डंपर खड़ा होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। टायरों में आग लगने का पता लगने के बाद चालक ने सड़क किनारे पर ही डंपर रोक दिया था। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की वजह से जाम की स्थिति रही।