इस्माईलपुर गांव के खेतों में लगी आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी दोपहर के समय गांव मंडेबर में अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान की दीवार ढह गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि नुकसान काफी हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां अक्सर बच्चे और बुजुर्ग बैठे रहते हैं। संयोग से उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर लगते ही गूंजी जोरदार आवाज मकान मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिस घर में गाड़ी घुसी, उसमें आगे की तरफ एक कमरा बना हुआ है, जहां वे पशु बांधते हैं। जबकि उनका परिवार सड़क के दूसरी ओर बने मकान में रहता है। उन्होंने कहा, मैं घर के बाहर बैठा था। तभी यमुनानगर की तरफ से तेज रफ्तार में आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी तीखे मोड़ पर कट मारते हुए जोरदार धमाके के साथ दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छत के पिलर तक टूटकर गिर गए। “हम तुरंत मौके पर पहुंचे। चालक और अन्य कर्मचारी सुरक्षित थे। कमरे में बंधे पशु भी सुरक्षित रहे, जिन्हें मलबा हटाकर बाहर निकाला गया