फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में मंडी नियमों के विरोध में किसानों का धरना, 3 घंटे किया सांकेतिक रोड जाम

यमुनानगर में मंडियों में आ रही परेशानियों से नाराज भारतीय किसान यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान सभा के पदाधिकारी आज जिला सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और नए नियमों के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। धरने के दौरान किसानों ने विशेष रूप से बायोमेट्रिक गेट पास और नंबर प्लेट संबंधी नियमों का विरोध किया। उनका कहना है कि ये नियम किसानों के लिए असुविधाजनक हैं और अनावश्यक रूप से उन्हें रोका-टोक किया जा रहा है। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब नए मंडी नियमों के खिलाफ भी संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के तहत किसानों ने करीब 3 घंटे तक सांकेतिक रूप से रोड जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना और इन “काले नियमों” को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, हरपाल सूदल, जनरल सांगवान समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रविवार को जो भी किसान अनाज मंडी में पहुंचेगा, अगर उसे रोका गया तो उसका विरोध किया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, अन्यथा आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें