फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़; दो की टांग पर लगी गोली, तीसरा चकमा देकर फरार

लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले बदमाशों के साथ रविवार रात दो बजे जिला पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ महलांवाली व शाहपुर रोड के नजदीक हुई है। दोनों तरफ से कुल छह फायर हुए। इस दौरान दो बदमाशों की टांगों पर गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। जबकि तीसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठा फरार हो गया। लेकिन इलाज के लिए इन दोनों बदमाशों को यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों पर छह केस दर्ज हैं। जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के बाद पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें