फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता लागू न होने पर भड़के कर्मचारी, 14वें दिन भी जारी रही हड़ताल

यमुनानगर। 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू न किए जाने के विरोध में नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। नगर निगम परिसर में एकत्रित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त तक मांगों के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। 14वें दिन की हड़ताल में नगर पालिका शाखा प्रधान पपला, दमकल केंद्र के प्रधान विजेंद्र, नगर पालिका शाखा कोषाध्यक्ष संजय, दमकल कर्मचारी सचिव रिंकू कुमार, नगर पालिका राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, दमकल के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ वार्ता में 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इन मांगों को लागू करने के लिए आधिकारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। पालिका रोल, दैनिक वेतनभोगी, एचकेआरएनएल तथा फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों और फायरमैन को नियमित करना, खाली पदों पर स्थायी भर्ती, हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना और सफाई व सीवर कार्यों से ठेका प्रथा समाप्त करना प्रमुख मांगों में शामिल हैं। इसके अलावा न्यूनतम 15,220 रुपये वेतन, ईएसआई-ईपीएफ सुविधा, 30 लाख रुपये दुर्घटना बीमा, पांच लाख रुपये मेडिक्लेम, वर्दी व जोखिम भत्ता तथा फायर कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की एक्स-ग्रेशिया नीति लागू करने की मांग की गई है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव जरनैल चिनालिया, सुभाष, संजीत, रमन, सोरण, सुनील, संजय, कांता, अनीता, ललित कुमार, अमित कुमार, जगविंदर, हरमिंदर सिंह, पंकज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संजीव, गुरिंदर सिंह, सुखबीर और पंकज कुमार ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक विधायक और मंत्रियों के आवास व कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही विधानसभा के आगामी सत्र में कर्मचारियों की मांगों को उठाने की अपील की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें