फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को यमुनानगर में स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम के तहत लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और विदेशी वस्तुओं का त्याग करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा स्वदेशी का मतलब सिर्फ खान-पान नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में स्वदेशी अपनाना है। ग्लोबलाइजेशन में व्यापार को नहीं रोका जा सकता, लेकिन हम खुद को नियंत्रित कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी टूटा हुआ रथ कोई इधर खींच रहा तो कोई उधर महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पार्टी की तुलना एक टूटे हुए रथ से की और कहा कि इस रथ के चारों तरफ लचर-पचर घोड़े हैं, जो खुद चलने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में यह रथ चलने की बजाय टूटेगा। इस रथ को दसों दिशाओं में ये घोड़े अपनी-अपनी तरफ खींच रहे हैं। कांग्रेस का सत्यानाश हुआ पड़ा है क्योंकि उनके नेताओं की नीति और नीयत दोनों ही गलत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें