फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में सुबह से बूंदाबांदी, गिरा तापमान, गेहूं की फसल के लिए लाभकारी

यमुनानगर में सुबह से हल्की बारिश जारी है। ऐसे में ठंडी हवाएं भी चल रही है। बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों से छाता लेकर निकल रहे हैं। वहीं बारिश से मौसम में ठंडक घुलने से तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में जिले का अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन इसी प्रकार से मौसम बना रहने से शनिवार तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर, हल्की बारिश जिले में 90 हजार हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी रहेगी, परंतु यदि बारिश अधिक होती है तो छह हजार हेक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल के लिए नुकसान हो सकता है। उधर, सुबह से लगातार हो रही बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें