फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: ठंड से बचाव को लेकर डॉक्टरों ने अभिभावकों को दी अहम सलाह

शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 04:28 PM IST

डॉक्टर सपना कांबोज ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के कमरे में ब्लोअर, रूम हीटर या किसी भी प्रकार का हीटिंग उपकरण न रखें, क्योंकि इससे आग लगने या दम घुटने का खतरा हो सकता है। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कमरे को गर्म रखने और बच्चों को ऊनी कपड़े पहनाने की सलाह दी। तापमान में लगातार गिरावट के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों और आम लोगों को सर्दी से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। डॉक्टर जतिन मनोचा ने अभिभावकों को निर्देश दिए कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को तीन से चार लेयर गर्म कपड़े पहनाना जरूरी है, ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे। डॉक्टर दीनिका गांधी ने तापमान में आई गिरावट को देखते हुए कहा कि अलाव पर ज्यादा देर तक हाथ सेंकने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। अन्य डॉक्टरों ने भी सर्दी से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी गुनगुना करके पीना चाहिए, जिससे शरीर अंदर से गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। डॉक्टरों ने संतुलित आहार, गर्म पेय पदार्थ और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें