फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में श्रमिकों ने दिखाया दमखम, 800 मीटर दौड़ में पदम व चमेली प्रथम

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग की तरफ से मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन बल्लारपुर इंडस्ट्रीज (पेपर मिल) में किया गया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, दौड़, रस्साकशी, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, शूटिंग, कुश्ती समेत अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों, जिनका अंशदान हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड में कटता है, उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इनमें यमुनानगर जोन में शामिल यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला व कुरुक्षेत्र के करीब 500 महिला व पुरुष श्रमिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उप श्रम आयुक्त कल्याण पंचकूला नवीन शर्मा, उप श्रम आयुक्त कल्याण पंचकूला सुरेंद्र कौर, श्रम कल्याण अधिकारी यमुनानगर निशा नैन व सहायक श्रम आयुक्त यमुनानगर रोशन लाल ने खिलाड़ियों को बोर्ड की नीतियों की जानकारी देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें