फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: मेहंदी हसन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजन पहुंचे पुलिस के पास

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 04:14 PM IST

हमीदा क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई 42 वर्षीय मेहंदी हसन की हत्या के मामले में सोमवार को मृतक के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। परिजनों ने कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिससे परिवार में भय और रोष का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद मेहंदी हसन की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अब तक पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी है। वहीं सीआईए-1 पुलिस टीम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और शाम तक कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें