फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बाईपास पुल पर बस की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय घायल, बाइक क्षतिग्रस्त

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:29 PM IST

यमुनानगर बाईपास रोड पर स्थित पुल के ऊपर रविवार को एक निजी बस और बाइक की टक्कर में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। निजी बस रादौर की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार युवक यमुनानगर से बाईपास की तरफ जा रहा था। पुल के ऊपर पहुंचते ही दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को बाहर निकालकर सिटी थाना यमुनानगर पहुंचाया। वहीं घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा बाइक के नंबर की जांच करने पर पता चला कि हादसे में घायल युवक की बाइक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के इंद्रगढ़ माजरा बाढ़ गांव सेवित कुमार पुत्र जब्बार सिंह के नाम पंजीकृत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें