फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: एडीजीपी वाई पूरण कुमार के समर्थन में सड़क पर उतरा दलित समाज

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 04:53 PM IST

एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और देश के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंकने की कोशिश करने के विरोध में आज समस्त अनुसूचित जाति समाज और हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ समेत कई सामाजिक संगठनों ने आज जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी जगाधरी गेट पर धरना दिया। इस दौरान सभी ने वही पूर्ण कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय में पहुंचे, जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल लोगों से ज्ञापन लेने पहुंचे। समाज के लोगों ने वाई पूर्ण कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश व प्रदेश में दलित समाज पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं दलितों की हत्या की जा रही है या फिर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। समाज के एडीजीपी रैंक के पुलिस अधिकारी को जब आत्महत्या करने पड़ रही है तो आम आदमी की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। दलित समाज चुप होकर बैठने वाला नहीं है। पूरे देश का दलित समाज वाई पूर्ण कुमार के परिवार के साथ है। सरकार व पुलिस के बड़े अधिकारी इस मामले को दबाना चाहते हैं, परंतु समाज के लोग इस मामले को खत्म होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां पर सांकेतिक रूप से धरना दिया जा रहा है। अब समाज के लोग पहले खंड स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ में चल रही महापंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा, पूरा समाज उसे मानते हुए आगामी निर्णय लेगा। इस मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल महमूदपुर, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सोहनलाल, विनोद मोहड़ी, अमरनाथ, डॉक्टर संजीव कुमार, राजेश कटारिया, सेवानिवृत्ति रोडवेज जीएम बालक राम, खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा, जगमाल सिंह, लाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें