सोमवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता अंबाला की टीम ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की और वहां पर मौजूद कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। जिससे चार कर्मचारी मौके पर गैर हाजिर मिले। इसके अलावा सीएम विंडो की 24 शिकायतों में से 23 शिकायत ओवरड्यू पाई गई। जन संवाद की 11 शिकायतों में से आठ शिकायतें ओवर ड्यूटी पाई गईं। जेबीटी टीचर के मेडिकल बिलों में 21 में छह मेडिकल बिल ओवरड्यू पाए गए। टीजीटी टीचर में 35 मेडिकल बिल में से 21 बिल ओवरड्यू पाए गए। तीन लाख से ऊपर के बिल डायरेक्टर ऑफिस पंचकूला को भेजे हुए हैं और कुछ मेडिकल बिल पर्सनल में नहीं हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे और कार्यालय के काम से बाहर गई हुई थी तो कर्मचारियों के आने की सूचना उन्हें नहीं थी। चार कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं उनसे कारण जानकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की टीम में एएसआई परविंद्र सिंह, एएसआई जनकराज, एएसआई सुखविंद्र सिंह, एचसी विरेंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट विजय चौधरी पशुपालन विभाग को नियुक्त किया गया था