फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम को ईएसआई अस्पताल के सामने स्थित रोशन लाल एंड संस ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर डकैती करने के बाद ज्वेलर्स को गोली मारने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो बाइकों पर चार नकाबपोश दुकान में घुसते हैं। बरहाल, उधर, चेतन ने करीब 13 लाख की लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है दो बदमाशों के हाथ में हथियार थे। एक बंदूक और दूसरा बदमाश देशी पिस्टल लिए था। बदमाशों ने बंदूक के बट से काउंटर का शीशा तोड़कर जेवर लूट लिए। इसके बाद तमंचे की नोक पर तिजोरी खुलवाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाद में भागते समय चेतन और उसके भाई शिवकुमार ने बदमाशों का पीछा करना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली शिवकुमार को लगी और वह वहीं पर गिर गया। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में पूरी घटना एक साथ नजर आ रही है। पुलिस ने भी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें