फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में एनसीसी शिविर में कैडेटों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का पाठ

सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी में आयोजित अंबाला ग्रुप थल सैनिक कैंप सह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, प्रेरणादायक और सैन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशानुसार तथा 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कैडेटों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में राजीव रंजन, डॉ. सोनिया, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. हिमांशी, राजेश सांगवान, डॉ. रमेश धारीवाल तथा मेजर डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कैडेटों को जागरूक किया। साइबर सुरक्षा विषय पर साइबर पुलिस यमुनानगर के एएसआई बलदेव सिंह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियां भी जारी रहीं। हवलदार जसविंदर और सूबेदार कलाम नेगी ने ड्रिल प्रशिक्षण दिया, जबकि हवलदार आजाद ने शस्त्र संचालन की जानकारी दी। हवलदार बलकार सिंह ने मानचित्र पठन का प्रशिक्षण दिया और सीएचएम अमन शर्मा के मार्गदर्शन में कैडेटों का फायरिंग अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और सक्षम नेतृत्वकर्ता बन सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें