2 साल पहले बुढ़िया गेट चौकी एरिया में गोल्डन पुरी निवासी अजय की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया आरोपी को शांति कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लिया गया है यह जानकारी डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार व राजीव ने की। डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि 21 मार्च 2024 को गोल्डन पुरी निवासी आज की हत्या की गई थी यह हत्या उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी अमित व दो महिलाओं ने मिलकर की थी। इस मामले में दो महिलाएं पहले गिरफ्तार हो चुकी है। इस मामले में आरोपी अमित फरार चल रहा था जिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपीय अमित ने अजय के सिर में रॉड मारकर उसकी हत्या की थी और ई-रिक्शा में शव को ले जाकर बुढ़िया रोड पर एक कपड़े में बांधकर आग लगाकर फेंक दी थी इसी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लिया जाएगा