फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सेक्टर-17 हुड्डा की टूटी सड़कों को लेकर आप का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए भाजपा के झंडे

यमुनानगर के सेक्टर-17 हुड्डा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गड्ढों में भाजपा के झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नेता राहुल चिराग सिंघल, दिलीप और कपिल सांगवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-17 की यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही। नेताओं ने कहा कि इसी सड़क के आसपास निजी स्कूल, जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यालय और भाजपा जिला कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। Aap नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला कार्यालय के सामने की सड़क पूरी तरह सही है, जबकि आसपास की अन्य सड़कें बदहाल हैं। उनका कहना है कि सरकार केवल अपने कार्यालयों तक ही विकास सीमित रख रही है, जबकि आम जनता खराब सड़कों के कारण परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी खराब सड़कों को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें