फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 04:15 PM IST

गांव दामला में पारिवारिक विवाद के चलते 38 वर्षीय युवक जसबीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जसबीर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार जसबीर की पत्नी पिछले करीब चार वर्षों से किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी, जिसके चलते परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि जसबीर मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था और उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। आरोप है कि संबंधित युवक द्वारा जसबीर को डराया-धमकाया जाता था और उसे चुनौती दी जाती थी। सोनू ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जसबीर ने घर पर ही कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जगाधरी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जसबीर की पत्नी नीतू, रोहित नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो खेती-बाड़ी का काम करता है। मृतक जसबीर अपने परिवार का इकलौता भाई था और उसकी तीन बहनें हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक तनाव और धमकियों के चलते जसबीर ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें