फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में वर्ल्ड मास्टर गेम्स 2025; भारत ने खोला पदक खाता, हरियाणा के चंद्र प्रकाश विज ने जीता स्वर्ण

ताइवान में आयोजित 11वें वर्ल्ड मास्टर गेम्स 2025 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। हरियाणा के पंचकूला निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल चंद्र प्रकाश विज ने भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पंचकूला के ही 75 वर्षीय राम किशोर शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर देश का मान बढ़ाया। वर्ल्ड मास्टर गेम्स को बुजुर्ग एथलीटों के लिए ओलंपिक के समकक्ष माना जाता है। इस वैश्विक आयोजन में 100 से अधिक देशों के लगभग 25,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने दोनों एथलीटों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "चंद्र प्रकाश विज और राम किशोर शर्मा ने अपनी मेहनत और जज्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें