हरियाणा के कैथल में वायु प्रदूषण के स्तर के मामले में जिले के लोगों को थोड़ी और राहत मिली। अब वीरवार को वायु प्रदूषण का स्तर 175 पर पहुंच गया है। जिले में पराली जलाने के मामले कम होने के बाद एक्यूआई लगातार घट रहा है। वीरवार सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर 159 रहा। इसके बाद फिर 175 पर पहुंच गया। हालांकि वायु प्रदूषण का स्तर बुधवार को 193 पर था। बेशक वायु प्रदूषण का स्तर करीब एक सप्ताह के बाद कम हो गया है, लेकिन अभी भी सुबह के समय घना स्मॉग छा जाता है। यह चिंता का विषय जरूर है। इससे लगातार हो लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।