हरियाणा के चरखी दादरी में त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैद है। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहर में 5 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। 49 पुलिस वाहन गश्त में लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, पैदल गश्त भी पुलिस जवानों ने शुरू कर दी है। एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर है। अब बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।