फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में ईओ की अगुवाई में बाजार खुलने के साथ अतिक्रमण टीम ने की कार्रवाई

सिरसा के मुख्य बाजारों में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति दिन भर बनी रहती है। इसी कड़ी में बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मोहता मार्केट, बॉम्बे वाली गली आदि एरिया में टीम की कार्रवाई जारी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि बाजार में दुकानदार स्टॉल लगवाते है और पैसा लेते है। गलियों में स्कूटी तक नहीं निकल सकती है। नियमित रूप से कई - कई स्टॉल लगा रखी हैं। इसको लेकर कई बार लोगों की शिकायत आ चुकी है। दिवाली से पहले टीम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करनी थी। लेकिन व्यापारमंडल की मांग पर त्योहारी सीजन में कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था। व्यापारियों ने आश्वासन दिया था कि वह दिवाली के बाद स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में विशेष टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के अभियान को शुरू किया गया है। जो नियमित रूप से चलेगा। उन्होंने का कि कोई व्यापारी विरोध करता है या बदतमीजी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापार मंडल सचिव जयप्रकाश भोलूसरिया ने कहा कि व्यापारियों को तीन तीन फीट जगह मिलनी चाहिए। इससे ज्यादा माल लगाने वालो पर प्रशासन कार्रवाई करें। हम प्रशासन का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें