सोनीपत डिपो के किलोमीटर स्कीम व सहकारी समितियों के बस चालक हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर रहे, जिससे करीब 84 बसों का पहिया थमा रहा। जिस कारण विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी रही। चालकों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक सरकार इन कानून को वापस नहीं लेती, तब तक बसें नहीं चलाएंगे। किलोमीटर स्कीम व सहकारी समितियों की बसों का पहिया थमने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।