हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा में हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों का सम्मान कैसे होता है वह हरियाणा की धरा पर देखने को मिलता है। महाराणा प्रताप ने विदेशी हुकूमत को चुनौती देने की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने मेवाड़ व सर्व धर्म के काम करने के लिए अपनी जान न्योछावर की थी। चुनावी दौर में आज केंद्र सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन की लड़ाई है।