फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को दिया 100 गज का प्लॉट

नवीन दलाल Updated Fri, 29 Mar 2024 04:03 PM IST

रेवाड़ी की सत्ती कॉलोनी में पुत्र के जन्म की बधाई लेने गए किन्नरों को खुशी में 100 गज का प्लॉट देने का एलान कर दिया। दरअसल, शमशेर सिंह के घर कुछ दिन पहले पोते का जन्म हुआ था। शमशेर सिंह पेशे से एक बड़े जमींदार हैं। शहर के आसपास उनकी पुश्तैनी जमीन बहुत बड़ी है।खुशियों के इसी क्रम में शुक्रवार को किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल शमशेर सिंह के घर पहुंचीं। जिस तरह हर घर में किन्नर बधाई देने आते हैं, उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नर नाचने-गाने लगे। कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक चला और उसके बाद नवजात पोते की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने 100 वर्ग गज का प्लॉट उपहार स्वरूप देने की घोषणा कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें