फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में नेताजी की प्रतिमा भी रंगी केसरिया रंग में, एक दिन पहले था सुनहरा रंग

हरियाणा के रोहतक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसके तहत नेताजी की प्रतिमा की मरम्मत की गई। इसके बाद इसे केसरिया रंग में रंग दिया। एक दिन पहले तक यह प्रतिमा सुनहरे रंग की थी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर समारोह होना है। यहां मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके चलते प्रतिमा को दुरुस्त किया गया है। समारोह के लिए काफिला दिल्ली रोड से सुभाष चौक होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंचेगा। शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने प्रतिमा का निरीक्षण किया व शनिवार को प्रशासन ने प्रतिमा को भी केसरिया रंग में रंग डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें