सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़े महिला थाने में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक आरोपी हसीन पुत्र इदरीस की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।