अमर उजाला व प्रशासन की ओर से प्रदेशभर में जिला स्तर पर रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का रहा। इसके तहत कैथल में भी लोगों ने कदमताल किया और अधिक से अधिक मतदान की अपील की। लोगों से 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। जवाहर पार्क में अमर उजाला संस्थान की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान में भीम अवार्डी व अंतरराष्ट्रीय कोच मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।