फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कलायत में कार में धमाके के साथ लगी आग, पूर्व सरपंच की जिंदा जलकर मौत

हरियाणा के कैथल के कलायत में श्मशान भूमि के मुख्य द्वार के पास बस स्टैंड के पीछे ऑल्टो के-10 कार खड़ी थी। अचानक उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। दमकल और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कार में बैठे व्यक्ति की पूरी तरह से जल जाने के कारण मौत हो गई। घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर कार में बाद में लगवाई गई गैस किट को ही दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान गांव बालू के गादरा पट्टी के पूर्व सरपंच रमेश कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें