कैथल में पराली जलाने के मामले में जिला प्रशासन का सख्त रवैया लगातार जारी है। दो दिन के बाद अब फिर से जिला प्रशासन ने सख्ती करते हुए पराली जलाने के आरोप में एक और किसान को गिरफ्तार किया है। अब जिले में गिरफ्तार किए गए किसानों की कुल संख्या 19 पर पहुंच गई है। हालांकि इन सभी किसानों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत देने के बाद छोड़ दिया गया है। जिले में चार दिन बाद फिर से पराली जलाने के दो नए मामले आए हैं। इसके बाद कम हो वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 पर पहुंच गया। सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के एक मामले में थाना पूंडरी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी के एचसी नरेंद्र की टीम ने गांव जांबा से एक किसान को गिरफ्तार किया है।