हरियाणा के कैथल के सीवन क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया। दिन भर इस कार्यक्रम की धूम नगर में रही। इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली। इसके साथ ही अलग अलग स्थानों पर टांगी गई मटकियों को भी युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर तोड़ा। यह आयोजन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से किया। ट्रस्ट के सदस्य पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगे हुए थे। समिति के संस्थापक सुभाष शर्मा, प्रवीन शर्मा व प्रधान शेखर राणा ने बताया कि सीवन का दही हांडी का कार्यक्रम दूर दूर तक चर्चा में रहता है। इस बार भी विशेष आयोजन किए गए हैं।