सोनीपत के गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर की गई फायरिंग के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में गोहाना की सभी मार्केट पूरी तरह से बंद हैं। बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी सहित सभी दुकानों को बंद किया गया है। मेडिकल स्टोर बंद रखने के साथ ही फल व सब्जियों की रेहड़ियां भी नहीं लगाई गई है। दुकानदार सड़क पर उतर कर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।