फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फैक्टरी में लगी भयंकर आग, तीन जिलों की दमकल की गाड़ियां कर रही काबू पाने का प्रयास

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड पर बनी फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। गांव रतनगढ़ के खेतो में बनी एपेक्स फोम प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्टरी में आग का तांडव जारी है। अज्ञात कारणों के चलते फैक्टरी में आग लगी है। फैक्टरी में फोम से गद्दे बनाने का काम होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सोनीपत, पानीपत, रोहतक के साथ-साथ अन्य कई जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। ग्रामीणों की मदद से फैक्टरी में रखा कच्चा सामान बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें