फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, बोले-यूसीसी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही

रेनू सकलानी Updated Sat, 03 May 2025 04:33 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में यूसीसी को लेकर आयोजित परिचर्चा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूसीसी को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यूसीसी में राजस्ट्रेशन पर मूल निवास मिलने की बात को पूरी तरह से निराधार बताया। उन्होंने जातिगत जनगणना पर अपनी टिप्पणी देते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने मोहमंद युनुस के साथी के बयान पर टिपण्णी करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के शसक्त देशों की श्रेणी में आता है और हर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। कहा कि पहलगाम जैसी घटना के दोषियों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। सीएम धामी ने चार धाम यात्रा को बड़ी चुनौती बताते हुए इसकी पूरी तैयारियां होने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें