हरियाणा के जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर गांव डूमरखां कलां में बैठक ली। बैठक में कहा गया कि हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि जयप्रकाश उनके बीच में आकर बातचीत करेंगे तो वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।