हरियाणा के सिरसा के जनता भवन रोड पर अनाजमंडी के पास एक कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर कृषि विभाग की टीम ने बुधवार देर रात को छापा मार कार्रवाई की है। टीम ने यहां से 50-50 लीटर के दो कीटनाशकों के ड्रम बरामद किए हैं, जो पहले से प्रतिबंधित हैं। फिलहाल कृषि विभाग ने इस दुकान को सील कर दिया है। गुरुवार को एक बार फिर इस दुकान में रखे सभी कीटनाशकों की जांच की जाएगी।