फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में पुलिस पहरे और नोकझोंक के बीच 500 मीट्रिक टन खाद का हुआ वितरण, किसान रहे परेशान

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 07:42 PM IST

चरखी दादरी जिले में 24 घंटों के दौरान 500 मीट्रिक खाद का वितरण किया गया। मंगलवार को शहर के अलावा बाढड़ा, चांदवास, झोझूकलां व बेरला में खाद का वितरण हुआ है। खाद के लिए दिनभर किसानों की लाइन लगी रही। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। वहीं, झोझूकलां में खाद वितरण रुकने पर किसानों ने शाम के समय 30 मिनट जाम लगा दिया। सुबह ही किसान खाद के लिए बिक्री केंद्रों पर पहुंच जाते हैं। देखते ही देखते किसानों की लंबी लाइन लग जाती है। मंगलवार को शहर में भी जमीदारा सोसायटी की ओर खाद का वितरण किया गया। मंगलवार सुबह ही लाइनों में खड़े बुजुर्ग व महिला किसानों को सीमित मात्रा में खाद दी गई। दो की जगह एक ही बैग तक दिया गया। बाढड़ा में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुश्किल से खाद वितरण करवाया। सहकारी समिति बाढड़ा में 500 बैग, सहकारी समिति चांदवास, धनासरी व बेरला में एक हजार बैग पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें