फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में विद्यार्थियों के लिए 25 वाहनों का हो रहा संचालन, राजकीय स्कूलों में पहुंचने की डगर हुई आसान

हरियाणा के चरखी दादरी में जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के बौंदकलां खंड में विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में खंड के 14 स्कूलों में 25 वाहन चलाए जा रहे हैं जिनमें प्रतिदिन 679 छात्र-छात्राएं सफर कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर पहुंचने की डगर आसान हो गई है जबकि समय की भी बचत हो रही है। बता दें कि जुलाई में छात्र परिवहन योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर जिले के एक-एक खंड में परिवहन सुविधा संचालित की गई थी। इस दौरान जिले के बौंदकलां खंड का चयन किया गया। खंड के 14 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बस, ऑटो व क्रूजर का संचालन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ता और वे आसानी व समय से स्कूल पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें