चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से वापस लौट रहे टोहाना के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जानकारी के अनुसार टोहाना शहर में कैटरिंग का काम करने वाले लवली मेहता और अंशित मेहता अपने दो दोस्तों सक्षम भाटिया और निखिल मेहता के साथ मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ में मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे।