गांव खरकबूरा बस अड्डा के निकट अचानक जरनल स्टोर सामान से भरे कैंटर में आग भडक उठी। जिसने कुछ ही क्षण में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कैंटर में भरा सामान जलकर राख हो चुका था।