फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मनीषा को न्याय दिलाने को युवाओं का जुलूस, सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर सोनीपत में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने जुलूस निकालकर भिवानी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में मनीषा को इंसाफ मिले लिखे पोस्टर भी थाम रखे थे। युवाओं ने कहा कि मनीषा को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के बावजूद अब तक पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। युवाओं ने मांग उठाई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में पारदर्शी कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि मनीषा के शव का एम्स में पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष और सही रिपोर्ट सामने आ सके। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे कड़े कदम उठाए जाएं जिससे भविष्य में किसी और मनीषा के साथ ऐसी घटना न हो। जुलूस के दौरान युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें